फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कजौली वाटर वर्क्स की लाइन में हुई लीकेज से मोहाली शहर में गहराया पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर में एक बार फिर पानी का संकट गहरा गया है, क्योंकि कजौली वाटर वर्क्स से चंडीगढ़ जाने वाली फेज-1 की पाइपलाइन में कजौली के नजदीक लीकेज हो गई है। इसका पता लगने के बाद वाटर सप्लाई विभाग की टीमें मरम्मत में जुट गई हैं। इस वजह से शहर में जहां मंगलवार को पानी का संकट रहा, वहीं बुधवार को भी लोगों को सुबह और शाम लो प्रेशर से पानी की सप्लाई मिलेगी। जबकि दोपहर में पानी की सप्लाई बंद रहेगी। विभाग का कहना है कि लो प्रेशर की सप्लाई पानी की उपलब्धता पर निर्भर करेगी। वहीं, विभाग ने इलाके के लोगों से इस मुश्किल समय में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुुुताबिक चंडीगढ़ के फेज-1 की पाइपलाइन में लीकेज की दिक्कत मंगलवार सुबह आ गई थी। जैसे ही अधिकारियों को पता चला कि लाइन में लीकेज है तो यह मामला तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों के ध्यान में लाकर पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू किया गया। हालांकि बरसात का मौसम होने के कारण इस काम में विभाग को दिक्कत भी आ रही थी। विभाग के अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही यह काम पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान मोहाली शहर के फेज-1 से 7, शाही माजरा और इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 से 5 में पानी की सप्लाई बाधित होगी। विभाग के कार्यकारी इंजीनियर सुनील कुमार ने लोगों से सहयोग की अपील की है।
बता दें कि कजौली वाटर वर्क्स की लाइन में दिक्कत अब आना आम हो गई है। कई बार लाइन में लीकेज हो चुकी है। लोगों का मानना है कि प्रशासन को इस दिशा में पहले ही कदम उठाने चाहिए, ताकि ऐसे हालात न बनें। हर महीने एक-दो दिन पानी की सप्लाई प्रभावित होती है। इससे जहां लोग परेशान होते हैं, वहीं इस चीज का फायदा पानी के टैंकर वाले उठाते हैं, जो कि लोगों से पानी के टैंकर के लिए मनमाने रेट वसूलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें