मोहाली। जिले में मंगलवार को कोरोना महामारी से 6 लोग संक्रमित हुए, जबकि 13 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। इस महामारी से किसी की मौत नहीं हुई। डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें, तभी कोरोना महामारी को मात दी जा सकती है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को आए नए संक्रमितों में डेराबस्सी से एक, लालड़ू से एक, खरड़ से दो, कुराली से एक और मोहाली का एक केस शामिल है। इसके साथ ही जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के 68379 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 67243 केस ठीक हो चुके हैं और 1056 लोगों की मौत हुई है, जबकि 80 केस अभी सक्रिय रह गए हैं।