मोहाली। विजिलेंस ब्यूरो ने एक बार फिर पंजाब के पूर्व डीजीपी पर शिकंजा कसने की तैयारी की है। विजिलेंस की तरफ से सैनी की चंडीगढ़ स्थित कोठी के बाहर नोटिस चस्पा दिया गया है। इसमें उन्हें कुछ समय पहले दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में विजिलेंस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। उन्हें एक सितंबर को दिन के किसी भी समय विजिलेंस के सामने पेश होना होगा।
जानकारी के मुताबिक, विजिलेंस की तरफ से सुमेध सिंह सैनी को एफआईआर नंबर 13/21 में पेश होने के लिए कहा गया है। यह एफआईआर सेक्टर-20 की जिस कोठी में पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी रह रहे, उससे जुड़ी हुई। उन पर कोठी मालिक की ओर से कोठी की खरीद-फरोख्त में किए भ्रष्टाचार व उसमें उनका साथ देने समेत कई गंभीर आरोप हैं। जिक्रयोग है कि जमीन से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुमेध सिंह सैनी को विजिलेंस ने अठारह अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उन्होंने विजिलेंस की इस कार्रवाई का विरोध किया था। साथ ही उनके वकील इस मामले को हाईकोर्ट ले गए थे। इसके बाद हाईकोर्ट के आदेश पर उन्हें अगले ही दिन विजिलेंस को रिहा करना पड़ा था।