मोहाली। वीआईपी जिले में अपनी आलीशन लग्जरी कारों पर विंटेज नंबर लगाकर घूमने वाले लोगों पर ट्रैफिक पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। शनिवार को पुलिस ने ऐसे ही दस वाहनों को जब्त किया है। इसके बाद वाहन चालकों को अपने अन्य वाहन मंगवाकर घर जाना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक, पंजाब में वीआईपी कल्चर खत्म करने व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मोटर अधिनियम-1988 के लागू होने के बाद पुराने फैंसी नंबरों (विंटेज नंबर) को बंद करने के आदेश सरकार ने जारी किए गए हैं। साथ ही लोगों को हिदायत दी गई गई थी। ये नंबर ट्रांसपोर्ट विभाग में सरेंडर कर दे। साथ ही इन पर नए नंबर लगवा ले, लेकिन बहुत ही कम लोग नंबर सरेंडर कर रहे हैं। जबकि जिले में ऐसे वाहनों की संख्या सैकड़ों में है। ऐसे में पुलिस ने अब इस दिशा में कार्रवाई की है। डीएसपी ट्रैफिक पाल सिंह ने कहा कि यह पुष्टि की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने हाई सिक्योरिटी नंबर की प्लेट नहीं लगवाई, तुरंत लगवा लें। अन्यथा उन पर कार्रवाई की जाएगी।
पंजाब सरकार ने 90 के दशक से पहले वाले विंटेज नंबरों को 31 मार्च तक सरेंडर करने के आदेश जारी किए थे, लेकिन अभी तक यह काम बीच में ही रह गया। फिलहाल सिर्फ नोटिस भेजे जा रहे हैं। अपने आप नंबर सरेंडर करने वालों से कोई फीस नहीं ली जा रही, जबकि नोटिस में साफ कहा जा रहा है कि सड़क पर वाहन दौड़ता मिला तो इसे जब्त कर लिया जाएगा।
स्टेटस सिंबल बने फैंसी नंबरों की यह है सीरीज
फैंसी नंबरों की सीरीज में पीएबी, पीएसी, पीबीडी, पीसीएफ, पीएआइ, पीजेआइ, पीयूआइ, पीसीके, पीजेके, पीएएल, पीबीएल, पीसीएल, पीजेएल, पीएनएल, पीयूएल, पीआइएल, पीएएम, पीजेएम, पीयूएम, पीएन, पीसीएन, पीजेएन, पीएनएन, पीयूएन, पीआइएन, पीआइआर, पीएएस, पीसीएस, पीजेएस, पीएटी, पीबीटी, पीबीयू, पीएवी, पीआइएम शामिल हैं। हालांकि इसमें से कई नंबर अब खत्म हो चुके हैं। ऐसे में अब पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।