फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 ग्राम हेरोइन सहित दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने 25 ग्राम हेरोइन समेत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर बरमा सिंह ने बताया कि उनकी पहचान नरिंदर सिंह उर्फ काका व कर्मवीर सिंह वासी आनंदपुर साहिब जिला रोपड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके खिलाफ थाना जीरकपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को डेराबस्सी की अदालत ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी बरमा सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी जीरकपुर व पंचकूला रोड पर गश्त पर मौजूद थी। सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक इनोवा कार बिग बाजार के नजदीक स्लिप रोड के पास स्टार्ट खड़ी थी। पिछली सीट पर दो युवक बैठे थे जो मोमी लिफाफे पर कोई पाउडर जैसी चीज डाल रहे थे। शक पर चेकिंग की तो उनसे 25 ग्राम हेरोइन बरामद मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ में सामने आएगा कि वे हेरोइन कहां से लाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें