फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मामूली कहासुनी पर हुई दो व्यक्तियों में बहस, मारपीट के बाद एक की मौत

Fri, 05 Aug 2022 02:06 AM IST
मोहाली ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)

सार

मृतक मंगल सिंह के परिजनों ने बताया कि आरोपी बलकार सिंह के साथ जब मारपीट हुई तो उसके साथ 5-6 अज्ञात लोग भी थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली में मुबारकपुर चौकी पुलिस ने दो लोगों में मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मीरपुर निवासी बलकार के रूप में हुई है। वहीं, मृतक की पहचान नगर काउंसिल में कार्यरत सफाई कर्मचारी 38 वर्षीय मंगल सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मुबारकपुर चौकी इंचार्ज कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपी बलकार सिंह के खिलाफ मृतक मंगल सिंह की पत्नी राधा के बयान पर आईपीसी की धारा 304, 323 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गुरुवार को डेराबस्सी की अदालत में पेश किया। यहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मामूली सी कहासुनी में हुई थी मारपीट
चौकी इंचार्ज कुलवंत सिंह ने बताया कि मृतक मंगल सिंह ने अपनी बेटी की शादी पिंजौर में की थी लेकिन यहां पर किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद उन्होंने अपनी बेटी की शादी लालड़ू में दूसरे परिवार में कर दी लेकिन इस परिवार में भी उनकी बेटी परेशान चल रही थी। इस मामले में समझौता करवाते समय बलकार ने मंगल सिंह को कहा कि उनका यही काम है कि वह झगड़ा करने बाद फिर रिश्ता तोड़ देते हैं।
विज्ञापन


इस बात पर बलकार सिंह और मंगल सिंह के बीच झगड़ा हो गया और दोनों में मारपीट हुई। इसके बाद दोनों चले गए। लेकिन रात 10 बजे मंगल सिंह को खून की उल्टी हुई तो उसके परिजन उसको एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसको सिविल अस्पताल डेराबस्सी रेफर कर दिया।

सिविल अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक मंगल सिंह के परिजनों ने बताया कि आरोपी बलकार सिंह के साथ जब मारपीट हुई तो उसके साथ 5-6 अज्ञात लोग भी थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें