फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार दो नशा तस्कर पिस्तौल और 7 किलो अफीम समेत काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। दिवाली से ठीक पहले पुलिस ने स्विफ्ट डिजाइर कार में ट्राइसिटी में नशे की सप्लाई करने जा रहे दो नशा तस्करों को अफीम और हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस को 7 किलो अफीम और एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपियों की पहचान जसवीर सिंह निवासी गांव दुराली जिला मोहाली और आशू हंस निवासी रामदरबार चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों पर एनडीपीएस एक्ट और ऑर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और कई खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि कुछ नशा तस्कर इलाके में नशे की सप्लाई की फिराक में हैं। इस पर पुलिस की टीम ने टी-प्वाइंट भागोमाजरा पर नाका लाकर चेकिंग शुरू कर दी। तभी पंजाब के टैक्सी नंबर की वाली स्विफ्ट डिजायर कार में दो सवारों को रोक कर चेकिंग की तो कार से 7 किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस की पूछताछ में कार सवार आशू ने बताया कि वह टैक्सी चलाता है। उसकी मुलाकात ड्राइवरी का काम करने वाले जसवीर सिंह से हुई। दोनों आर्थिक रूप से कमजोर थे तो इस कारण नशे के कारोबार में लग गए। उन्होंने बताया कि मुख्य सप्लायर यूपी से अफीम लेकर आता था और पंजाब-हरियाणा के बॉर्डर पर उन्हें सस्ते दाम पर सप्लाई देता था। इसके बाद वह अफीम आगे बेचते थे और महंगे दामों पर बेचते थे। एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि अब तस्करों की सप्लाई चेन को तोड़ा जाएगा। इसके लिए पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें