फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नाके पर पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दो कार सवार भागे, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी करीब एक किलोमीटर तक फिल्मी स्टाइल में गाड़ी को रिवर्स में चलाते रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
दो वाहन क्षतिग्रस्त, भागते हुए स्कार्पियो सवारों ने महिला को भी किया घायल, चंडीगढ़ रेफर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

डेराबस्सी। गांव त्रिवेदी कैंप में वीरवार को रात सड़क पर बैरिकेड लगाकर नाके पर खड़ी पुलिस टीम को जान बचाना मुश्किल हो गया। नशे के जानी जाती गांव की डेहा बस्ती, से आ रही एक कार ने नाका देख भागने की कोशिश की और पुलिस की गाड़ी और बैरिकेड को टक्कर मार दी। इस हादसे में पुलिस की गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। इसके बाद कार सवार युवा करीब एक किलोमीटर तक फिल्मी स्टाइल में गाड़ी को रिवर्स चलाते रहे। इस दौरान एक महिला को भी टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को घायल करने के बाद कार सवार जैसे ही महिला की हालत देखने पहुंचे तो पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुखजिंदर सिंह उर्फ सुक्खू निवासी कुरड़ी और इंदरजोत सिंह उर्फ इंदी निवासी गांव कोटला थाना समराला, लुधियाना के रूप में हुई है। आरोपियों पर लापरवाही से गाड़ी चलाने के लिए आईपीसी की धारा 279, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के लिए 186, वाहन को नुकसान पहुंचाने के लिए 427, मिलीभगत से घटना को अंजाम देने के लिए आईपीसी की धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं महिला को डेराबस्सी के अस्पताल से चंडीगढ़ के सेक्टर 32 अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
मुबारिकपुर थाना प्रभारी सतनाम सिंह ने बताया कि त्रिवेदी कैंप की डेहा बस्ती में नशा बेचने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए उन्होंने पार्टी समेत वीरवार को रात त्रिवेदी कैंप के पास नाका लगाया था। गांव की ओर से डेहा बस्ती पर चौकी प्रभारी पुलिस पार्टी के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान बस्ती की ओर से आ रही एक स्कार्पियो कार ने नाका देखकर भागने का प्रयास किया। कार सवारों ने पहले नाके पर लगे बैरिकेड को टक्कर मारी और इसके बाद पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में नाके पर मौजूद पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे। कार में दो युवक सवार थे। पुलिस से बचने के लिए वे गाड़ी को रिवर्स कर गांव के रास्ते सड़क की ओर ले गए। पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। इसी दौरान उन्होंने सड़क पर खड़ी एक कार को भी टक्कर मार दी और वहां से गुजर रही महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला बबीता को गांववासियों ने इलाज के लिए डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। महिला की बाजू टूटने की भी जानकारी मिली है। स्कॉर्पियो कार का नंबर पुलिस ने नोट कर जब पुलिस ने तलाश शुरू की तो इसी नंबर की कार मिली, जिसमें एक ही युवक सवार था। जबकि उसके दूसरे की पहचान कर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक कार सवार महिला की हालत जानने के लिए दुर्घटनास्थल के पास आए थे, जिसे टक्कर मारी थी। इसी दौरान वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने कहा कि कार सवार बस्ती में नशीला पदार्थ खरीदने आए होंगे और नाका देखकर भागने की कोशिश की। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें