मुल्लांपुर (नयागांव)। पुलिस ने नाके पर एक गाड़ी से एक किलो अफीम बरामद की है। इस मामले में मुल्लांपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उपकार सिंह निवासी गांव नाडा एवं बसंत निवासी झारखंड के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
मोहाली सीआईए स्टाफ ने मुल्लांपुर बैरियर पर नियमित जांच के लिए एक अंतरराज्यीय नाका लगाया हुआ था। पुलिस हर आने-जाने वाली सभी गाड़ियों की जांच कर रही थी। तभी चंडीगढ़ की तरफ से आ रही आई-20 कार की जांच के दौरान पुलिस को कार से एक किलो अफीम बरामद हुई। इस पर मुल्लांपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया तो जज ने उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया।