फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी से लाकर मोहाली में नशे की गोलियों बेचने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सीआईए स्टाफ की पुलिस ने नशे की गोलियों की तस्करी करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मांगे उर्फ रवि निवासी शामली यूपी और विजय निवासी फिरोजपुर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके पास से नशे की 39 हजार गोलियां (लोमोटिल) की खेप बरामद की है। एसएसपी मोहाली ने बताया कि आरोपियों को अदालत पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक आरोपी मांगे उर्फ रवि ने नशे की गोलियां शामली से खरीदी थी और अपने साथी विजय की मदद से मोहाली जिले के शहरों में बेचनी थी। इसकी भनक लगने पर सीआईए की टीम ने आरोपियों के बारे में गुप्त रूप से पता लगाया और जानकारी हासिल की कि दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर खरड़-लांडरां रोड पर घूमकर नशे की गोलियों की सप्लाई कर रहे हैं। इस पर सीआईए स्टाफ की टीम ने ट्रैप लगाकर दोनों को बाइक समेत पकड़कर तलाशी लेकर इनके पास से नशे की लोमोटिल नाम की 39 हजार गोलियां बरामद कर लीं और साथ ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें