फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ट्रैफिक पुलिस को मिलेंगे बॉडी कैमरे, ड्यूटी के दौरान रहेंगे चालू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर अक्सर आरोप लगते हैं कि वह ट्रैफिक नियमों या चालान का डर दिखाकर रिश्वत लेकर छोड़ देते हैं। ऐसी कई शिकायतें पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों तक पहुंची थीं, जिस पर काफी समय तक विचार-विमर्श करने के बाद बड़ा फैसला लिया है। अब जिले की ट्रैफिक पुलिस की कमीज पर चंडीगढ़ के पुलिसकर्मियों की तरह कैमरे लगेंगे जो उनकी ड्यूटी के दौरान होने वाली घटनाओं की जानकारी सीधा उच्चाधिकारियों तक पहुंचाएंगे। इससे उन लोगों को राहत मिलेगी जिनसे पुलिसकर्मी रिश्वत लेते हैं। शहर के कई चौक पर लोग अक्सर ऐसे पुलिसकर्मियों का शिकार होते हैं जो उन्हें चालान का डर दिखाकर रिश्वत मांगते हैं। वहीं, बाहरी राज्यों से आए लोग अपना समय बचाने के चक्कर में वहां जेब खाली करके जाते हैं। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की रिश्वतखोरी का तो पर्दाफाश होगा बल्कि पुलिसकर्मी रिश्वत लेने या गलत चालान करने से भी डरेंगे। प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि इससे भ्रष्टाचार में कमी आएगी और पारदर्शिता भी होगी।
विज्ञापन


पुलिस को धमकाने वाले अमीरजादों पर शिकंजा
वहीं कुछ लोग गलती करने पर चालान न भरने के लिए पुलिस अधिकारियों को भी धमकाते हैं। कई बार तो वह सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर पोस्ट कर देते हैं कि उन्हें बेवजह फंसाकर चालान काटा जा रहा है। कई अमीरजादे किसी न किसी से फोन पर बात करके मामला निपटाने के लिए कहते हैं। मामला निपटाने के लिए मोटी रकम पेशकश करते हैं। ऐसे में उन लोगों पर भी शिकंजा कसेगा।
कई पुलिसकर्मियों के रिश्वत मांगने के वीडियो हुए हैं वायरल
सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट रोड पर पुलिसकर्मियों द्वारा पैसे मांगने के कुछ वीडियो वायरल हुए थे। शहर के एंट्री प्वाइंट पर टिप्पर चालकों से पैसे मांगने का वीडियो भी वायरल हुआ था। सूत्रों से पता चला है कि सिसवां रोड पर भी एक पिकअप चालक से पुलिसकर्मी ने एंट्री के नाम पर पैसे लिए थे जिसका उन्होंने वीडियो भी बना लिया था। इसके बाद वीडियो वायरल होने पर पैसे लौटाए गए थे।
विज्ञापन


कोट
ट्रैफिक पुलिस को करीब 100 बॉडी कैमरे दिए जाएंगे। पहले चरण में 50 पुलिसकर्मियों को कैमरे मिलेंगे। इनके सफल रहने पर बाकी को कैमरों दिए जाएंगे। -डॉ. संदीप गर्ग, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें