फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मुठभेड़ पर प्रिंस के पिता ने उठाए सवाल, कहा- पुलिस ने बेटे को अवैध रूप से हिरासत में रख किया एनकाउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश परमवीर सिंह उर्फ प्रिंस के पिता ने रविवार को पुलिस एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए। राजपुरा की गुरबख्श कॉलोनी निवासी डॉ. हरपाल सिंह ने कहा कि उनका बेटा 31 दिन से लापता था और वह उसे तलाश रहे थे। शुक्रवार को ड्यूटी से लौटकर टीवी ऑन किया तो बेटे की तस्वीर दिखी। उसे जख्मी हालत में स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाया जा रहा था। पिता ने दावा किया कि पुलिस उनके बेटे को अपराधी बता रही है लेकिन कार लूटना तो दूर उस पर सबसे छोटा 7/51 तक का मामला दर्ज नहीं है। कहा कि सीआईए मोहाली से संपर्क करने पर बताया गया कि बेटा वांटेड था और उस पर आठ संगीन मामले दर्ज हैं। बता दें कि मुठभेड़ में घायल दोनों आरोपियों का कड़ी सुरक्षा में सिविल अस्पताल फेज-6 में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

डॉ. हरपाल ने कहा कि उनका परिवार पढ़ा-लिखा है। वह खुद सरकारी डॉक्टर हैं। बेटे ने स्नातक तक पढ़ाई के बाद मोहाली फेज-5 में जिम खोला है। वह तीन बार विदेश जा चुका है। ऐसे में वह अपराधी कैसे हो सकता है। उनका बेटा प्रिंस 18 नवंबर से लापता था। उन्होंने राजपुरा थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दे रखी है। एसएसपी तक से मिलकर बरामदगी की गुहार लगा चुके हैं।
आरोप है कि मोहाली सीआईए ने उनके बेटे को अवैध रूप से हिरासत में रखा और बाद में एनकाउंटर दिखाकर अपराधी साबित कर दिया। उन्होंने बताया कि ढकोली में एक बार दोस्त की बर्थ डे पार्टी में हवाई फायरिंग करते हुए बेटे का नाम सामने आया था लेकिन उस पर कोई एफआईआर दर्ज नहीं है। सवाल किया कि अगर बेटे पर कोई मामला दर्ज है तो पुलिस या कोई वारंट ऑफिसर ने उन्हें पूछताछ के लिए क्यों नहीं बुलाया। उनके घर पुलिस क्यों नहीं आई। कोई समन भी नहीं भेजा गया।
विज्ञापन



प्रिंस के ताया का लड़का है कर्मजीत
डॉ. हरपाल सिंह ने कहा कि प्रिंस के साथ घायल कर्मजीत सिंह उर्फ कर्मा उनके बड़े भाई का बेटा है। कर्मजीत ने भी अपनी मां से कहा था कि वह प्रिंस के साथ मोहाली में जिम संभालता है। 15 दिन से वह भी घर नहीं आया था। पिता के मुताबिक, प्रिंस पहले रोजाना घर आता था और चला जाता था। 18 नवंबर के बाद से वह घर नहीं लौटा था। डॉ. हरपाल ने कहा कि कर्मजीत ने भी उन्हें कभी नहीं बताया कि प्रिंस उसके साथ है।

क्या है मामला
शनिवार को सीआईए मोहाली और दोनों आरोपियों के बीच लांडरां में मुठभेड़ हुई थी। सीआईए ने बताया था कि उनकी टीम गन प्वाइंट पर छीनी गई स्विफ्ट डिजायर कार में सवार दोनों आरोपियों को पकड़ने गई थी लेकिन उन्होंने डीएसपी की गाड़ी को टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उन पर गोली चलाई और वह घायल हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें