फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को अब युवाओं के सहारे सौ फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करेगा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी योजना के साथ जुटा हुआ है। इसके साथ ही अब 31 अक्तूबर तक सभी को दोनों डोज लगने का सौ फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। प्रशासन इस मुहिम को कामयाब बनाने के लिए युवाओं का सहारा लेगा। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि युवा इस मुहिम में अपनी अहम भूमिका निभाएं। वह अपने परिजनों को टीकाकरण के लिए शिविरों तक लेकर आएं, ताकि उनकी सुरक्षा को यकीनी बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि जो लोग टीकाकरण के अपने फर्ज से पीछे हट रहे हैं, वे अपने परिवार को मुश्किल में डाल रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मोहाली वीआईपी जिला है, लेकिन कोरोना संक्रमण के मामले में भी मोहाली पूरे राज्य में टॉप पांच जिलों में शुमार रहा है। हालांकि अब टीकाकरण मुहिम भी पूरे जोरों से चल रही है। इसी मामले को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों की एक बैठक हुई। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि अब जिला टीकाकरण के मामले में सौ फीसदी लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। अक्तूबर के अंत तक इस लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि लोग अपनी नैतिक जिम्मेदारी हो समझते हुए टीकाकरण करवाने को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से इसके लिए पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके अलावा तीसरी लहर से निपटने के लिए भी पूरे इंतजाम हैं। स्पेशल कोविड केयर सेंटर से लेकर अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
सिर्फ 10 हजार लोगों ने लगवाई स्पूतनिक-वी
जिले में कोरोना टीकाकरण की मुहिम इस समय जिले में 47 जगह पर चल रही है। इनमें 41 सरकारी स्थानों पर मुफ्त, जबकि 6 निजी साइटें शामिल हैैं। शुक्रवार को दोपहर 1 बजे तक जिले में 11 लाख 94 हजार 748 लोगों का टीकाकरण हो चुका था। इनमें से 8 लाख 41 हजार 133 को पहली डोल और 3 लाख 53 हजार 615 को दूसरी डोज लग चुकी है। वहीं, जिले में 9 लाख 89 हजार 792 को कोविशील्ड, 1 लाख 94 हजार 152 को को-वैक्सीन और मात्र 10 हजार लोगों ने स्पूतनिक-वी का टीकाकरण करवाया है। इसके पीछे की वजह यह भी है कि निजी अस्पतालों में स्पूतनिक-वी पैसे देकर लग रही है। जबकि अन्य दोनों वैक्सीन मुफ्त में लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें