फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ट्रेवल एजेंट, दो सट्टेबाज और एक शराब तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। स्थानीय पुलिस ने तीन अलग-अलग आपराधिक मामलों में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन ट्रेवल एजेंट, दो सट्टेबाज और एक शराब तस्कर शामिल है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। जीरकपुर पुलिस ने इमिग्रेशन एक्ट के मामले में आइपीसी की धारा-24 इमिग्रेशन एक्ट के अधीन केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

इस संबंधी थाना जीरकपुर के एसएचओ ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि इमिग्रेशन एक्ट के तहत दर्ज मामले में जीरकपुर में कुछ दिनों से विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने की शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने बताया कि जीरकपुर के वीआईपी रोड पर स्थित चंडीगढ़ सिटी सेंटर में चल रहे परफेक्ट प्लानिंग, मैरिकल इमिग्रेशन, डिस्कवर एसोसिएट नामक इमिग्रेशन के दफ्तर चलाए जा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने इन दफ्तरों में छापामारी की तो इन दफ्तरों को चलाने वाले (परफेक्ट प्लानिंग) चंद्र नागपाल निवासी एकेएस कॉलोनी जीरकपुर, (मैरिकल इमिग्रेशन) संजय भुल्लर उर्फ टिंकू निवासी शांति कुंज जीरकपुर, (डिस्कवर एसोसिएट) नीरज कुमार उर्फ अनुज निवासी बठिंडा जो फिलहाल वीआईपी रोड की सावित्री एनक्लेव सोसायटी में रह रहा था, को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास इन दफ्तरों का इमिग्रेशन का काम करने का लाइसेंस मौजूद नहीं थे। जांच में सामने आया कि यह लोग भोले भाले लोगों को विदेश भेजने के नाम पर बेवकूफ बनाकर उनसे पैसे ठग रहे थे। पुलिस ने इनके खिलाफ आईपीसी की धारा-24 इमिग्रेशन एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
दूसरे मामले में एसएचओ बराड़ ने बताया कि सूचना के आधार पर दो सट्टेबाजों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान रोबिन निवासी 380/26 माता गेट कैथल (हरियाणा) और निखिल निवासी चनाना गेट कैथल (हरियाणा) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने का अवैध कारोबार करते थे। पुलिस ने आरोपियों से सट्टा लगाने के लिए इस्तेमाल किए गए 6 मोबाइल फोन और लैपटॉप कब्जे में लिए हैं इस मामले में आरोपियों से गंभीरता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 13-3-67 जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वहीं, तीसरे मामले में पुलिस ने बताया कि स्पेशल नाकाबंदी के दौरान एक युवक को शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान सुनील कुमार उर्फ सोनू निवासी राधा स्वामी कॉलोनी गली नंबर -4 फाजिल्का के रूप में हुई है जो कि फिलहाल जीरकपुर के गांव छत में एक किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी गांव छत में शराब का अहाता चला रहा था और इसकी आड़ में वह शराब की तस्करी का काम करता था। पुलिस ने छापामारी के दौरान आरोपी से शराब के 24 पव्वे बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 61-1-14 एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें