फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दुकानों पर नामी कंपनी की चाय पत्ती और नमक बेचने पर तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। त्योहारों के दिनों में नामी कंपनी की नकली चाय पत्ती और नमक बेचने का मामला सामने आया है। बलौंगी और खरड़ में तीन जगह से टॉटा कंपनी का नकली नमक और चाय पत्ती बरामद की गई है। इस मामले में बलौंगी थाने की पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान कपिल बंसल, पवन कुमार और राजेश के रूप में हुई है। जबकि पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने पूरा सामान टाटा कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर से खरीदा है। जबकि पुलिस की ओर से डिस्ट्रीब्यूटर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उनके पास खरीदे गए सामान के सभी बिल मौजूद हैं। उनका पूरा सामान जब्त कर आर्थिक नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक स्पीड नेटवर्क कंपनी को सूचना मिली थी कि बलौंगी और खरड़ के इलाके में टाटा कंपनी का नमक और चाय पत्ती बिक रही है। इसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने एसएसपी मोहाली को इसकी शिकायत देकर बलौंगी थाने में पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कंपनी की टीम और थाने की पुलिस ने तीन लोकेशन पर जाकर जांच की। इसके बाद काफी मात्रा में नामी कंपनी का नमक और चाय पत्ती कब्जे में ले ली। दुकानदारों और उनके परिजनों का आरोप था कि यह उनके साथ धक्केशाही है और उनकी दुकानों का मार्केट में नाम है और उन्हें परेशान किया जा रहा है। सभी दुकानदारों की दलील थी कि उन्होंने टॉटा के ही डिस्ट्रीब्यूटर से सामान खरीदा है तो नकली कैसे हो सकता है।
विज्ञापन

सभी दुकानदारों ने इस सामान के बिल से लेकर अन्य दस्तावेज भी पुलिस के सामने पेश किए हैं। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें