फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयागांव की जनता कॉलोनी से तीन बच्चे लापता, खौफ का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। स्थानीय जनता कॉलोनी वार्ड-15 से रविवार सुबह साढ़े 9 बजे तीन बच्चे लापता हो गए। पहले उनके परिजनों ने उन्हें अपने स्तर पर काफी जगह तलाश किया, लेकिन बच्चों का देर शाम तक भी कुछ पता नहीं चला। इसके बाद बच्चों के परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। जानकारी के मुताबिक लापता हुए बच्चों की पहचान 6 वर्षीय शुभम, 7 वर्षीय शिवा और 9 वर्षीय आदी के रूप में हुई है। पुलिस रविवार को देर रात तक बच्चों की तलाश में जुटी रहीं, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक लापता बच्चों में शुभम और शिवा दोनों सगे भाई हैं और आदी उनके पड़ोस में परिवार के साथ रहता है। रविवार सुबह तीनों बच्चे अपने घर के पास गली में खेल रहे थे। इन्हें आखिरी बार साढ़े 9 बजे देखा गया था। दोपहर तक जब बच्चे घर पर नहीं लौटे तो परिवार ने अपने स्तर पर उनकी तलाश शुरू कर दी। परिवार वालों ने इलाके में रहने वाले अपने रिश्तेदारों और जान पहचान वालों से पूछताछ की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा तो शाम को परिवार वालों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
इस मामले की सूचना पाकर पुलिस तुरंत हरकत में आई और इलाके में छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो एक घर के कैमरे में दिख रहा है कि बच्चे खेलते हुए गली से बाहर निकल गए। इसके बाद कुछ पता नहीं चला। इसके बाद से बच्चों के परिवार वालों में डर का माहौल है परिवार वाले काफी डरे हुए हैं। वहीं इलाके में कई तरह की अफवाहें भी फेल रही हैं। नयागांव के थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है और इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें