फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में डेंगू के मरीजों की संख्या घटी, एक दिन में 4 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या घटती जा रही है। रविवार को 4 लोग डेंगू बुखार से पीड़ित पाए गए हैं और इनका इलाज चल रहा है। सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह विभाग की मेहनत और लोगों के सहयोग का ही नतीजा है कि डेंगू बुखार के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिली है, जो आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रविवार को साधारण बुखार से पीड़ित 24 मरीजों का संदिग्ध के आधार पर सैंपल लिया गया था। इनमें से 4 लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई और अभी संभावित इलाकों में विभाग की ओर से सैंपिलिंग की जा रही है। इसके साथ ही नगर निगम की टीमों को फॉगिंग करवाने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में अभी तक डेंगू बुखार की चपेट में कुल 3750 लोग आ चुके हैं और सबसे ज्यादा मामले अक्तूबर में आए थे, जिसकी संख्या 2260 है। जबकि बीते 5 दिन के दौरान 60 लोग ही डेंगू पीड़ित पाए गए है, जो कि विभाग के लिए राहत की बात है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें