फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो कॉल पर महिला मित्र को दे रहा था आत्महत्या की धमकी, कुर्सी फिसली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-99 स्थित एक कोठी में काम करने वाले नेपाली कुक ने स्नानगृह के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान गणेश सिंह (32) के रूप में हुई है। वह गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो कॉल पर किसी बात से नाराज होकर आत्महत्या करने की धमकी दे रहा था कि नीचे से कुर्सी फिसल गई।
विज्ञापन

मामले का खुलासा उस समय हुआ जब मकान मालिक घर पहुंचे तो काफी देर दरवाजा खटखटाने के बाद भी उसने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए तो देखा कि गणेश स्नानगृह के पंखे से लटका हुआ था। मामले की सूचना कंट्रोल रूम पर पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची सोहाना पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के रिश्तेदार व शिकायतकर्ता धन सिंह वासी लुधियाना (मूल रूप से नेपाल) ने बताया कि गणेश यहां कुक था और लंबे समय से उसके साथ कोई संपर्क नहीं था। सोहाना पुलिस थाने से वीरवार सुबह फोन आया तो पता चला कि गणेश की मौत हो गई है, जिसके शव की शिनाख्त के लिए पुलिस थाने बुलाया है। यहां पहुंचे घटना की सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि गणेश का एक लडक़ी से अफेयर था और दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। हादसे वाले दिन (बुधवार) देर शाम साढ़े 5 बजे गणेश वीडियो कॉल पर गर्लफ्रेंड के साथ बातचीत कर रहा था और दोनों के बीच फिर झगड़ा हो गया। इससे नाराज होकर गणेश ने गर्लफ्रेंड को आत्महत्या करने की धमकी दे डाली। इसके बाद गणेश वॉशरूम में कुर्सी और रस्सी लेकर गया और खुद को पंखे से फंदे लगाकर बांध लिया। इस दौरान नीचे लगाई कुर्सी अचानक फिसल गई, जिस कारण उसकी मौत हो गई। धन सिंह ने बताया कि हमने किसी तरह की कार्रवाई की मांग नहीं की है। दूसरी ओर, पुलिस ने धारा-174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें