फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट पर अफीम बांध कर ला रहे थे, काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। पुलिस ने अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित लैहली टी-प्वाइंट पर वाहनों की चेकिंग दौरान हरियाणा रोडवेज की बस से दो युवकों को 2 किलो 600 ग्राम अफीम समेत काबू किया है। उन्होंने अफीम अपने पेट से बांध रखी थी। पुलिस ने आरोपियों की पहचान आरिफ और राम लखन दोनों वासी गांव मझगमा, तहसील आमला, जिला बरेली (यूपी) के तौर पर बताई है।
विज्ञापन

डीएसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि लालड़ू पुलिस लैहली टी-प्वाइंट के निकट नाकाबंदी कर अंबाला की ओर से आने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक हरियाणा रोडवेज बस को चेकिंग के लिए रोका तो दो युवक बस से उतर कर भागने लगे। पुलिस ने शक पर उन्हें रोककर भागने का कारण पूछा तो वे संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके।
पुलिस को उनके पास नशीला पदार्थ होने का शक हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी डीएसपी हरविंदर सिंह को दी। डीएसपी की उपस्थिति में जब उनकी तलाशी ली गई तो आरिफ के पास से 1 किलो 300 ग्राम और राम लखन के पास से 1 किलो 300 ग्राम अफीम बरामद हुई। दोनों ने अफीम पेट से बांधी हुई थी। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उन्हें डेराबस्सी अदालत में पेश किया गया जहां से उनका तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला।
विज्ञापन

थाना प्रभारी आकाश शर्मा ने बताया कि आरंभिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह अफीम झारखंड से लेकर आए थे और फिरोजपुर लेकर जहां रहे थे, जहां पर उन्हें आगे सप्लाई करनी थी। पुलिस को रिमांड के दौरान अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें