फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने की चीजों से नहीं होगा समझौता, फूड बिजनेस ऑपरेटरों की होगी ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले के लोगों को खाने पीने की अच्छी क्वॉलिटी की चीजें मुहैया करवाने के लिए अब सेहत विभाग आगे आया है। विभाग ने अब फूड बिजनेस ऑपरेटरों को स्पेशल ट्रेनिंग देने का फैसला लिया है। यह ट्रेनिंग निजी कंपनी के सहयोग से दी जाएगी। ट्रेनिंग में कंपनी के नुमाइंदे फूड सेफ्टी स्टैंडर्स एक्ट ऑफ इंडिया के नियमों के बारे में दुुकानदारों को पूरी तरह से जानकारी देंगे। इसके बाद उन्हें गुणवत्ता व सफाई का सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला सेहत अफसर डॉ. सुभाष शर्मा ने इस संबंधी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश लोगों को अच्छी खाने-पीने की चीजें मुहैया करवाने के लिए सारा प्रयास किया जा रहा है। सरकार की ओर से मिशन तंदुरुस्त पंजाब मिशन के अधीन ही यह सारी प्रक्रिया की जा रही है। इसी मामले को लेकर उन्होंने अधिकारियों से मीटिंग की। ट्रेनिंग कमिश्नर फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन नीलिमा की ओर से दिए गए निर्देशों के आधार पर ट्रेनिंग दी जाएगी।
डीएचओ ने बताया कि ट्रेनिंग के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने दुकानदारों से अपील की है कि वह ट्रेनिंग का हिस्सा बनें। ताकि लोगों को उच्च स्तरीय खाद पदार्थों की उपलब्धता को यकीनी बनाया जा सके। मीटिंग में फूड सेफ्टी अफसर अनिल कुमार रविनंदन गोयल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें