फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद फैक्टरी में चोरी, तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। गांव खानपुर में स्थित एक फैक्टरी में से 45 लाख रुपये का सामान चोरी हो गया। पुलिस ने फैक्टरी मालिक की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

लछमण दास शर्मा ने बताया कि उसकी खानपुर में एसएस नाम से इंटरलॉक टाइलें तथा पेवर ब्लॉक की फैक्टरी है। वह एक कंपनी को माल सप्लाई करते थे, पर कंपनी का काम बंद हो जाने से फैक्टरी में काफी सामान और मशीनरी पड़ी थी। वहां सीसीटीवी कैमरे भी लगे थे। कुछ दिन पहले जब वह वहां आया तो देखा कि ताला टूटा हुआ था और अंदर से मशीनों समेत सामान चोरी हो गया था। चोर वहां से डीवीआर भी ले गए थे। जांच पर पता चला कि गुरविंदर सिंह, हरवीर सिंह व एक अज्ञात व्यक्ति ने मिलकर चोरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें