फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने 10 वर्षीय बच्ची को रौंदा, गुरुद्वारा श्री दाऊं साहिब में माथा टेकने आई थी बच्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एक तेज रफ्तार कार ने अपने परिवार के साथ श्री गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने आई 10 वर्षीय बच्ची पलक को रौंद दिया। इस हादसे के दौरान आरोपी कार चालक काफी दूरी तक बच्ची को घसीटते ले गया। गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर उसकी मौत हो गई। बलौंगी थाने की पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी तक फरार है।
विज्ञापन

बलौंगी निवासी भुबाल सिंह ने बताया कि रविवार को वह अपनी 5 बेटियों और भतीजे विशाल के साथ दाऊं स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए पैदल आ रहे थे। इस दौरान जब शाम करीब 7 बजे वह पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने लापरवाही से कार चलाते हुए उसकी 10 वर्षीय बेटी पलक को अपनी चपेट में ले लिया। आरोपी अपनी कार से बच्ची को दूर तक घसीटता ले गया और बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। दूसरी ओर जख्मी हालत में पलक को उठाकर एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बलौंगी पुलिस ने भुबाल सिंह की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें