फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली: शराब फैक्ट्री के कर्मचारियों ने नहीं, कुरुक्षेत्र के लुटेरों ने लूटे थे दो लाख 74 हजार

Sat, 18 Feb 2023 07:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब फैक्ट्री के कर्मचारियों ने नहीं, कुरुक्षेत्र के लुटेरों ने लूटे थे दो लाख 74 हजार
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र पुलिस ने डेराबस्सी में लूट की वारदात करने वालों को दबोचा
- बेगुनाह निकला शिकायतकर्ता, डेराबस्सी पुलिस उसी पर जता रही थी लूट का शक

संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। 18 जनवरी को शराब फैक्ट्री कर्मियों से दो लाख 74 हजार रुपये लूटने की वारदात में सीसीटीवी फुटेज के बावजूद पुलिस को कोई सुराग नहीं लग सका था। डेराबस्सी पुलिस ने शिकायतकर्ता पर ही शक जताकर उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। उधर, हरियाणा के कुरुक्षेत्र में लूट के एक मामले में कुरुक्षेत्र पुलिस की ओर से गिरफ्तार लुटेरों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने डेराबस्सी में उक्त लूट को अंजाम दिया था। डेराबस्सी पुलिस आरोपियों को कुरुक्षेत्र जेल से रिमांड पर लाई थी, जिन्हें शुक्रवार को रिमांड पूरा होने पर दोबारा पुलिस कुरुक्षेत्र जेल में छोड़ आई। डेराबस्सी थानाध्यक्ष जसकंवल सिंह ने बताया कि आरोपियों से लूटे के रुपये बरामद नहीं हुए हैं। आरोपियों की पहचान मुरादाबाद निवासी शशि कपूर, जितेंद्र कुमार, दिलीप कुमार के रूप में हुई है। इन्होंने ही डेराबस्सी में शराब फैक्ट्री में लूट की थी।
विज्ञापन

बता दें कि लूट की वारदात डेराबस्सी में बेहडा रोड स्थित एल्को ब्रू लिकर फैक्ट्री के दो कर्मचारी विनोद और सुंदर 18 जनवरी को डेराबस्सी में एक बैंक से 2.74 लाख रुपये निकालकर मोटरसाइकिल से फैक्ट्री जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो लुटेरों ने उनसे रुपयों की थैली छीनी थी और फरार हो गए थे। यह लुटेरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। पुलिस ने दोनों शिकायतकर्ताओें के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी खंगाली, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। डेराबस्सी में मौके पर सिर्फ दो लुटेरे रुपये उड़ा ले गए थे, जबकि वादरात में उनका तीसरा साथी भी शामिल था, कुरुक्षेत्र पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें