फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कुराली में हाईवे पर फ्लाईओवर की रेलिंग कई जगह से टूटी, बना हादसाें होने का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। शहर के बीच से गुजरते नेशनल हाईवे पर बने फ्लाईओवर की हालत खस्ता हो चुकी है, क्योंकि इसके दोनों किनारों पर लगाई गई रेलिंग जगह-जगह से टूटी हुई है। इस टूटी रेलिंग से कोई बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है। इस फ्लाईओवर के ऊपर से कई शहरों के लिए जाने वाले सैकड़ों वाहन गुजरते हैं यहां तक कि प्रशासनिक अधिकारी और मंत्रियों के काफिले भी यहीं से गुजरते हैं। लेकिन इस खस्ताहाल फ्लाईओवर किसी ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा जिला प्रशासन इसके प्रति कितना गंभीर है इसका अंदाजा जगह-जगह से टूटी रेलिंग से लगाया जा सकता है, आए दिन इस पुल के ऊपर से गुजरने वाले कई वाहन इस रेलिंग से टकरा चुके हैं। इस कारण रेलिंग का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर चुका है, पुल के दोनों ओर की रेलिंग 15 से ज्यादा जगह से टूटकर गिर चुकी है, लेकिन किसी ने भी इस पुल की रेलिंग की मरम्मत करने और लोगों की सुरक्षा के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई है, इसको लेकर शहर निवासी प्रशासन से नाराज हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों में परविंदर सिंह सोनू, हरसिमरन सिंह सिम्मा, सेवामुक्त प्रो. अजीत सिंह बैंस, रवि संधू, राजेश बाटा, मनजोत आकाश, विष्णु अग्रवाल, विन्नी गोरम, राजीव गाैतम, सतनाम सिंह, सुरिंदर कुमार, मंजीत कौर, मनप्रीत कौर, बलविंदर कौर, आरती कुमारी, संतेश शर्मा आदि ने कहा कि शहर के रूपनगर रोड पर गुजरने वाली रेलवे पिछले एक साल से कुराली से रूपनगर और रूपनगर से कुराली तक दोनों तरफ फ्लाईओवर की हालत करीब 15 अलग-अलग जगहों से टूटी हुई है। कई स्थानों पर रेलिंग के सीमेंटेड पोल भी नीचे पड़े हुए हैं। जबकि फ्लाईओवर के नीचे दोनों ओर सर्विस रोड है, जो शहर के लोगों के लिए मुख्य समस्या है। उन्होंने कहा कि ये फ्लाईओवर संकरे होने और सड़क सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होने के कारण यहां अक्सर बड़ी सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। यहां होने वाले हादसे के दौरान कई लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं तो कई राहगीरों की जान चली जाती है। लोगों ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय मार्ग और जिला प्रशासन के पास यहां लोगों की सुरक्षा के लिए कोई पर्याप्त इंतजाम नहीं है। लोगों का कहना है कि यह फ्लाईओवर कई राहगीरों की जान ले चुका है।

बाॅक्स
एस्टीमेट भेजा है, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा काम
लोगों की इस समस्या का समाधान करने के लिए फ्लाईओवर की टूटी रेलिंग की मरम्मत करवाने के लिए एस्टीमेट बनाकर विभाग को भेज दिया गया है। हालांकि, इस काम की मंजूरी विभाग से अभी नहीं मिली है। मंजूरी मिलते ही रेलिंग की तुरंत मरम्मत करवा दी जाएगी। तब तक वाहन चालकों को सचेत करने के लिए सुरक्षा के लिहाज से रात को चमकने वाली लाल पट्टी लगा दी जाएगी। -मंजीत सिंह, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग।
विज्ञापन




पीडब्ल्यूडी विभाग और एनएचएआई को देंगे निर्देश

इस समस्या के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली थी। अगर ऐसा है तो इस मामले के बोर में पीडब्ल्यूडी, बीएंडआर विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण विभाग से संपर्क करेंगे और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फ्लाईओवर के ऊपर टूटी रेलिंग की तुरंत मरम्मत करवाने के लिए निर्देश जारी किए जाएंगे। -गुरमंदर सिंह, एसडीएम, खरड़
विज्ञापन



फोटो कैंपियन , रेलवे फ्लाईओवर की तस्वीर एक जगह से टूटकर नीचे लटकी रेलिंग और नीचे सर्विस रोड पर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें