फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम का रैन बसेरा, कई राज्यों के लोगों का बना सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम की ओर से फेज-6 में स्थापित रैन बसेरा लोगों के लिए फिर से खोल दिया गया है। यह रैन बसेेरा जरूरतमंद लोगों के साथ ही बाहरी राज्यों से इलाज करवाने के लिए आने वाले मरीजों के तीमारदारों का भी सहारा बन रहा है। कई लोग यहां रात बीताकर सुबह जल्दी उठकर अपने मरीजों की देखभाल करने अस्पताल पहुंचते हैं। नगर निगम की कोशिश यही हैं कि ठंड की वजह से कोई भी बेसहारा सड़कों आदि पर न सोए।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से फेज-6 में अति आधुनिक सुविधाओं वाला रैन बसेरा स्थापित किया गया है। लेकिन जब कोविड की दूसरी लहर कहर मचा रही थी तो उस समय मरीजों को मुश्किल न उठानी पड़े, ऐसे में इसे कोविड केयर सेंटर में तब्दील कर दिया गया था। लेकिन जैसे ही कोरोना संक्रमण थोड़ा कमजोर पड़ा तो फिर से रैन बसेरा आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। निगम के अधिकारियों ने बताया कि यहां पर 42 बिस्तरों की सुविधा दी गई है। कोई भी व्यक्ति आधार कार्ड की कॉपी दिखाकर रात बिता सकता हैं। रैन बसेरे में साफ सफाई से लेकर अन्य चीजों का पूरा ख्याल रखा जाता है। यहां बाकायदा मुलाजिम तैनात किए गए हैं। दूसरी तरफ वहां पर रुके एक युवक ने बताया कि उसके पिता मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल मैनेजमेंट का कहना है कि किसी को भी वहां रुकने की जरूरत नहीं है। ऐेसे में मुझे समझ नहीं आ रहा था कि आखिर मैं रात कहां पर बिताऊं। क्योंकि होटलों में 700 रुपये से नीचे कोई कमरा नहीं था। इसी बीच मुझे अस्पताल में एक व्यक्ति ने बताया कि वहां पर आसानी से तुम्हें जगह मिल जाएगी। जिसके बाद वह यहां चला आया। उसने बताया कि मुझे लगा ही नहीं कि वह रैन बसेरे में रुका हुआ है। क्योंकि यहां कमरे से लेकर शौचालय तक की उचित व्यवस्था की थी। नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने कहा कि नगर निगम की ओर से लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। इससे लोगों को ही फायदा होगा।
आसानी से पहुंच सकते हैं रैन बसेरे तक
जानकारी के मुताबिक मोहाली का रैन बसेरा फेज-6 दारा स्टूडियो के पास बनाया गया है। यह खरड़ चंडीगढ़ हाईवे के बिल्कुल पास स्थित है। यहां पर कोई भी व्यक्ति आसानी से पहुंच सकता है। वहीं, जानकारों की माने तो ठंड में सड़कों आदि पर रह रहे लोगों को पुलिस खुद यहां पहुंचाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें