फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेडी बेटे की मौत का इंतजार कर रहे बाप ने गांव में खुलेआम बिक रहे नशे की खोली पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। नजदीकी गांव नयाशहर बड़ाला में नशे की चपेट आकर मौत से जूझ रहे एक युवक के मजबूर बाप के वायरल हुए वीडियो ने गांव में खुलेआम बिक रहे नशे की पोल खोल दी। वीडियो में उसने नयाशहर बड़ाला में नशे के कारण पीड़ित लोगों की दास्तान बताई है। एक नशा पीड़ित युवक का मजबूर बाप कह रहा है कि उसका बेटा काफी समय से नशा करता आ रहा है और उसका इलाज करने से तकरीबन सभी अस्पतालों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। अब वह तीन महीने से चारपाई पर पड़े अपने बेटे की मौत का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

लाचार बाप बता रहा है कि गांव में नशा सरेआम बिकता है, जिसे रोकने के लिए न पुलिस कोई कार्रवाई करती है, न ही आरोपियों को पकड़ा जा रहा है।
इस संबंध में पंचायत यूनियन के प्रधान एवं पूर्व सरपंच हरमिंदर सिंह मावी ने बताया कि पुलिस और उच्च अधिकारियों को कई बार नशे के सौदागरों के बारे में बता चुके हैं और उनकी गाड़ियों के नंबर तक दे चुके हैं, लेकिन गांव में 60-70 लोग नशे की चपेट में हैं और नशे की ओवरडोज से कई लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें