फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों संग तालाब में नहाने उतरा किशोर दलदल में फंसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। दोस्तों के साथ खेलने गए एक नाबालिग की तालाब के दलदल में फंसकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने रोपड़ से तीन गोताखोर बुलाकर काफी मशक्कत के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला। मृतक की पहचान अरुण कुमार (14) निवासी स्मॉल फ्लैट धनास के रूप में हुई है। मृतक के पिता राजू के बयानों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह चार दोस्त धनास से खेलने के लिए तीड़ा गांव के पास गए थे। जहां पर क्रिकेट स्टेडियम के पीछे एक तालाब बना हुआ है। चारों दोस्त तालाब में नहाने के लिए उतर गए थे। थोड़ी देर बाद जब तीन दोस्त बाहर आ गए तो उन्होंने देखा कि उनका एक दोस्त दिखाई नहीं दे रहा है। इस पर उन्होंने मदद के लिए चिल्लाकर गुहार लगाई। बच्चों की आवाज सुनकर इलाके के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों से बच्चे की तलाश करवाई लेकिन पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली। इसके पश्चात पुलिस ने रोपड़ से तीन प्रशिक्षित गोताखोरों की टीम को बुलाया। शाम को गोताखोरों की टीम ने वहां पहुंचकर बच्चे के शव को तालाब से निकाला। पिता राजू ने बताया कि वह इस तालाब पर पहली बार गया था। जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए खरड़ सामान्य अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें