फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों ने जमकर पाया भंगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। विधानसभा हलका मोहाली में वीरवार को सुबह आठ बजे से से ही आम आदमी पार्टी के पक्ष में रुझान आना शुरू हो गया था। इसके बाद एक के बाद एक आप पार्टी के समर्थक खुशी में स्पोर्ट्स स्टेडियम में बने मतगणना केंद्र में एकत्रित होना शुरू हो गए थे। दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह अपनी लीड के साथ बढ़ते गए तो समर्थकों का हुजूम यहां पर पहुंचना शुरू हो गया। मतगणना केंद्र के बाहर कोई समर्थक ट्रैक्टर तो कोई गाड़ियों की छत के ऊपर बैठकर जीत का चिन्ह बनाकर खुशी मनाता नजर आया। जबकि एक तस्वीर ऐसी थी कि जब रुझानों की लीड बढ़नी शुरू हुई तो एक समर्थक ने मतगणना केंद्र के बाहर बिना ढोल की थाप के ही भंगड़ा डालना शुरू कर दिया तो उन्हें देखकर अन्य समर्थक भी वहीं पर भंगड़ा डालने लगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में प्रशासन की ओर से मतगणना शुरू की गई। यहां पर बाहर भारी संख्या में पुलिस बल के जवान तैनात थे। दूसरी ओर जैसे-जैसे समय बीता तो सभी पार्टियों के समर्थकों की भीड़ यहां पर जुटना शुरू हो गई। जबकि मतगणना केंद्र के बाहर एक समय ऐसा आया कि कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, शिअद-बसपा और भाजपा के समर्थक भारी संख्या में जमा हो गए। लेकिन जैसे ही रुझान आम आदमी पार्टी के हक में आने शुरू हुए तो आम आदमी पार्टी के समर्थकों की संख्या बढ़ने लगी, जबकि कांग्रेस, भाजपा और शिअद-बसपा के समर्थक धीरे-धीरे कम होते गए।
लेकिन मतगणना केंद्र के बाहर आम आदमी पार्टी के समर्थकों के झंडे ही दिखाई दिए। एयरपोर्ट रोड की दोनों सड़कों पर आम आदमी पार्टी के समर्थकों की गाड़ियों ने डेरा जमा लिया और इन गाड़ियों पर आम आदमी पार्टी के झंडे दिखाई दिए।
विज्ञापन

समर्थकों ने ढोल की थाप पर डाला भंगड़ा
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के बाहर आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने जमा होकर मतगणना केंद्र के बाहर ढोल की थाप पर खूब भंगड़ा डाला और कुछ समर्थक अपनी गाड़ियों की छत पर चढ़कर नाचते दिखाई दिए। यहां से गुजर रहे राहगीर जीत का जश्न देखने के लिए रुक गए और आप पार्टी के समर्थकों की खुशी देखकर उनको बधाई देकर आगे निकल गए। हालांकि कुछ राहगीर ऐसे भी थे, जिन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होकर जमके भंगड़ा डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें