फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर सिस्टम लगा फिर भी बिल 20 लाख आया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। गांव पडियाला में मंदबुद्धि और लावारिस लोगों की सेवा संभाल कर रही संस्था प्रभ आसरा को पावरकॉम ने बिजली सप्लाई काटने का नोटिस भेजा है। संस्था के प्रबंधकों ने सोलर सिस्टम लगा होने के बावजूद भेजे जा रहे 20 लाख रुपये रुपये के बिजली के बिलों को लेकर कार्रवाई और सरकार से बिल माफ करने की मांग की है।
विज्ञापन

संस्था के प्रबंधक भाई शमशेर सिंह पडियाला, रजिन्द्र कौर पडियाला सहित अन्य ने बताया कि संस्था की ओर से जून 2018 में लगभग 39 लाख रुपये खर्च करके 75 किलोवाट समर्था वाला सोलर इलेक्ट्रिकल पावर प्लांट लगाया था। प्रोजेक्ट के बाजवूद पावरकॉम की ओर से उनको लाखों रुपये का बिल भेजा जा रहा है। संस्था की ओर से बेसहारा और लावारिस लोगों की सेवा संभाल करके सरकार की संवैधानिक और नैतिक जिम्मेदारी निभाई जा रही है। जबकि सरकारी विभाग संस्था को ही नोटिस भेजकर परेशान करने में लगे हैं। उन्होंने संस्था में बेसहारा लोगों की सेवा करने वाली संस्था को बिजली के बिल भरने की छूट दिए जाने की मांग की है।
कोट्स....
संस्था में लगाए सोलर प्रोजेक्ट की पैदावार की कटौती के उपरांत बनता बिजली का बिल भेजा है। पिछले कुछ समय का लगभग 20 लाख रुपये का बिल बकाया है और उनको विभागीय नियमों के अनुसार नोटिस जारी किया गया है। -रणधीर सिंह, एसडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें