मोहाली। जिले में शनिवार को कोरोना से छह लोग संक्रमित पाए गए जबकि पांच लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीत ली। डीसी गिरीश दियालन की तरफ से इसकी पुष्टि की गई है।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना गाइड लाइन का पालन करें, तभी इसी महामारी से बचा सकता है। इसके अलावा 18 साल से अधिक उम्र वाले लोग टीकाकरण जरूर करवाएं। शनिवार को संक्रमित हुए लोगों में ढकौली एक, घंडूआं एक और खरड़ के दो और मोहाली के दो लोग शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना के कुल 68428 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 67334 लोग ठीक हो चुके हैं। 1057 लोगों की मौत हुई, जबकि अब 37 सक्रिय केस रह गए हैं।