एसआईटी की ओर से दो एफआईआर दर्ज संबंधी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। इनमें 14 अक्तूबर, 2015 को कोटकपूरा सिटी थाने में दर्ज एफआईआर नंबर 192 और 2018 में दर्ज हुई एफआईआर नंबर 129 शामिल है।
सात साल पुराने कोटकपूरा गोलीकांड की जांच एक बार फिर से स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने तेज कर दी है। एसआईटी अब इस गोलीकांड में घायल हुए लोगों का पता लगाने में जुट गई है। ऐसे लोग भी दस दिन के अंदर एसआईटी को सूचना दे सकते हैं। इसकी सूचना वह मोहाली के सेक्टर-68 स्थित विजिलेंस भवन में दे पाएंगे। इसके अलावा मेल आईडी newsit2021kotkapuracase@gmail.com और व्हाट्सएप के लिए 98759 83237 नंबर इस्तेमाल करना होगा।
विज्ञापन
एसआईटी की ओर से दो एफआईआर दर्ज संबंधी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। इनमें 14 अक्तूबर, 2015 को कोटकपूरा सिटी थाने में दर्ज एफआईआर नंबर 192 और 2018 में दर्ज हुई एफआईआर नंबर 129 शामिल है। यह एसआईटी हाईकोर्ट के आदेश पर गठित की गई है। एसआईटी ने इस मामले में कुछ समय पहले घटना स्थल का दौरा किया था। साथ ही सभी तथ्य जुटाने की कोशिश की गई थी। उस समय के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल से भी एसआईटी पूछताछ कर चुकी है। एसआईटी की कोशिश यही है कि केस की जांच को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। साथ ही अपनी रिपोर्ट कोर्ट में सौंप दी जाए।
कोटकपूरा गोलीकांड वर्ष 2015 में सामने आया था। इसमें दो एफआईआर दर्ज हुई थीं और इस समय अवधि में अब तक तीन मुख्यमंत्री बदल चुके हैं लेकिन इस मामले की सच्चाई सामने नहीं आई है। हालांकि मौजूदा सरकार ने दलील थी कि सत्ता में आते ही इस मामले की पूरी सच्चाई को सामने लाया जाएगा।