फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-11 में मॉडर्न मार्केट और पार्किंग बनने से पहले ही विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मास्टर प्लान 2031 के अनुसार सेक्टर-11 में मॉडर्न मार्केट और पार्किंग के बनने से पहले ही विरोध शुरू हो गया है। चंडीगढ़ व्यापार मंडल और सेक्टर-11 मार्केट के पदाधिकारियों ने वीरवार को नगर निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा से मिलकर इसका विकल्प तलाशने की अपील की है। व्यापारियों ने कहा कि योजना लोगों के लिए घातक साबित होगी। इससे मार्केट और घरों के सामने का रास्ता और संकरा हो जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से सेक्टर-11 में लगभग 100 करोड़ की लागत से मॉडर्न मार्केट और पार्किंग बनाने का प्रस्ताव है। इसके लिए निगम ने सलाहकार भी नियुक्त कर दिया है। इसमें नीचे दो तलों वाली पार्किंग और ऊपर मॉडर्न मार्केट बनाने का प्रस्ताव है। निर्माणाधीन बिल्डिंग के सामने एक से लेकर 17 नंबर तक के घर भी आ रहे हैं। यहां रह रहे लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए पांच सदस्यीय दल आयुक्त से मिला। इसमें व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरनजीव सिंह, संरक्षक दिवाकर सहूंजा, अजय बंसल, जगदीश सेठी और संजीव चड्ढा शामिल रहे। निगम आयुक्त ने संगठन के पदाधिकारियों को इस संबंध में सहयोग का आश्वासन दिया है।
बॉक्स
छह साल पुराने प्रस्ताव पर विचार करना ठीक नहीं, पीजीआई में बने पार्किंग
व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरनजीव सिंह ने कहा कि मास्टर प्लान में छह साल पुराने प्रस्ताव पर विचार करना वर्तमान परिपेक्ष्य में ठीक नहीं है। दुकानों को स्थानांतरित करने में काफी समस्या होगी, वहीं ऊपर जो जगह होगी वहां अतिक्रमणकारियों को बैठने का मौका मिलेगा। व्यापार मंडल के संरक्षक दिवाकर सहूंजा ने कहा कि चिकित्सा जरूरतों को पूरा करने के लिए व्यापारियों ने मशीनरी और स्टॉक में भारी निवेश किया है जो बेकार हो जाएगा। अजय बंसल ने कहा कि ज्यादातर वाहन पीजीआई में दिखाने आने वाले मरीजों के होते हैं। संस्थान के अंदर ही पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए। जगदीश सेठी ने कहा कि पीजीआई परिसर में फूड सैंपल लेबोरेटरी के खाली पड़े स्थल पर मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जा सकती है। संगठन के महासचिव संजीव चड्ढा ने कहा कि मार्केट में लोगों के लिए पार्किंग सुविधा और मार्किंग दुकानदार बेहतर तरीके से करा लेंगे।
विज्ञापन

बातचीत
पहले की पार्किंग व्यवस्था हो रही फ्लॉप
निगम ने मुझे कुछ समय पहले बुलाया था। मैंने बताया था कि यह योजना सफल नहीं होगी। पहले भी शहर में कई अंडरग्राउंड पार्किंग हैं। उनकी हालत देखिए, वह भी ठीक से नहीं चल रही हैं। मास्टर प्लान से पहले शहर की वर्तमान स्थिति को देखना चाहिए। उसके बाद ही कोई बदलाव करना चाहिए।
-पल्लव मुखर्जी, आर्किटेक्ट और निवासी सेक्टर- 11
मकानों के धंसने का डर
सेक्टर-11 में बनेल मकान काफी पुराने बने हैं। मल्टीलेवल पार्किंग बनाने के लिए खुदाई होगी तो मकानों के धंसने का डर रहेगा। इस संबंध में हमसे एक बार भी सलाह नहीं ली गई। इससे आपराधिक घटनाएं भी बढ़ जाएंगी।
- एसी सूद, निवासी सेक्टर-11
व्यापारी मिलने आए थे। उन्होंने अपनी समस्या बताई थी। उनकी समस्याओं को सुनकर आश्वासन दिया है कि इस संबंध में कोई हल निकाला जाएगा।
- आनंदिता मित्रा, आयुक्त, नगर निगम
मुझे व्यापारियों ने फोन किया था। कुछ निजी समस्याओं के कारण उनसे नहीं मिल सकी। उनकी समस्या जायज है। इसे लेकर यूटी प्रशासक के सलाहकार से भी मिलकर चर्चा करूंगी।
विज्ञापन

- सरबजीत कौर, मेयर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें