मोहाली। जिले में वीरवार को सात लोग कोरोना संक्रमित सामने आए, जबकि तीन मरीज ठीक हुए हैं। किसी भी व्यक्ति की महामारी से जान नहीं गई। डीसी गिरीश दियालन ने बताया कि अब जिले में अब केवल 56 मरीज ही सक्रिय रह गए हैं। सेहत विभाग की टीमें हरेक चीज पर नजर रख रही है। वहीं, 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण मुहिम चल रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह तय समय पर अपना टीकाकरण जरूर करवाएं, तभी कोरोना महामारी को मात दी जा सकती है।
जानकारी के मुुताबिक वीरवार को संक्रमित हुए लोगों में पांच मोहाली शहरी क्षेत्र से और दो लोग खरड़ के रहने वाले हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक कोरोना के 68551 केस सामने आए हैं और इनमें से 67438 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 1057 लोगों की मौत हुई है। ब्यूरो