फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले में गंभीर घायल व्यक्ति की 12 दिन बाद मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ सिटी के लिए जरूरी
विज्ञापन

हमले में गंभीर घायल व्यक्ति की 12 दिन बाद मौत
क्रासर - नयागांव में हार्डवेयर की दुकान पर काम करने वाले व्यक्ति पर हमले में गिरफ्तार हैं चार लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
नयागांव। स्थानीय जनता कॉलोनी में 21 अक्तूबर को हार्डवेयर की दुकान पर काम करने वाले राजेश कुमार पर 8 लोगों ने हमला कर दिया था। इस हमले में गंभीर घायल राजेश का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था। मंगलवार को सुबह उसकी मौत हो गई। इस मामले में पहले ही पुलिस की ओर से चार हमलावरों को गिरफ्तार किया जा चुका है और बाकी की पुलिस को तलाश है।
जानकारी के मुताबिक राजेश कुमार पर हार्डवेयर की दुकान में घुसकर हमला किया गया था। इस हमले में गंभीर घायल राजेश कुमार को पहले सिविल अस्पताल खरड़ में भर्ती करवाया गया था। यहां से उसे जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया था। यहां पर दो दिन इलाज के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया था। यहां पर भी करीब 10 दिन इलाज के बाद उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और सोमवार सुबह पीजीआई से उसकी छुट्टी कर दी गई थी। लेकिन मंगलवार को सुबह उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने पर वापस पीजीआई ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शव का पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा। राजेश कुमार के परिवार में उसकी पत्नी आसमां और डेढ़ साल की बच्ची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार हमलावरों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। नयागांव थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले ही विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और अब इस केस में हत्या का धारा जोड़ी जाएगी। वहीं बाकी हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें