फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसराल आए दामाद कि कार चोरी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली क्षेत्र में स्थित रहमत होम सोसायटी से एक स्कॉर्पियो कार चोरी होने कि शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोर कि तलाश कर रही है। पुलिस को दी गई शिकायत में सुभाष जैन निवासी रहमत होम्स ने बताया कि उनका दामाद प्रदीप जैन निवासी लखीमपुर उत्तर प्रदेश अपनी स्कॉर्पियो कार में सवार होकर उनके घर मिलने के लिए आए थे। मंगलवार की रात कार उन्होंने पार्किंग में खड़ी की थी। अगले दिन सुबह उठकर कार देखी तो वह अपनी जगह पर मौजूद नहीं थी।
विज्ञापन

इसके बाद सीसीटीवी चेक किए गए गई तो रात करीब साढ़े तीन बजे इनोवा कार में कुछ अज्ञात लोग उसकी स्कॉर्पियो कार चोरी करके ले गए थे। इसके बाद चोरी की शिकायत दर्ज कार्रवाई और पुलिस की मदद से चंडीमंदिर टोल प्लाजा के कैमरे चेक किए तो तीन बजकर 50 मिनट पर कार वहां से निकलती हुई दिखाई दी। मामले के संबंध में जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत और सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी कि धाराओं के तहत केस भी दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें