फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से भागकर रचाई शादी, अज्ञात लोगों ने मारपीट कर युवती को किया अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। अमृतसर के रहने वाले एक प्रेमी जोड़े ने सिंघा देवी इलाके के गुरुद्वारे में शादी की थी। इसके बाद वह दोनों नयागांव में किराए के कमरे में रहे थे। इसी बीच बुधवार को तीन अज्ञात लोगों ने दंपति के साथ मारपीट की और युवती को अगवा करके ले गए। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अमृतसर निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि 14 नवंबर को नयागांव में सिंघा देवी इलाके के श्री गुरुद्वारा साहिब में अपनी मर्जी से अमृतसर निवासी 21 साल की युवती के साथ शादी की थी। वह दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन लड़की के घरवाले इसके लिए राजी नहीं थे। इस पर वह 13 नवंबर को अमृतसर में अपने घर से निकलकर चंडीगढ़ आ गए थे और यहां नयागांव में आकर गुरुद्वारे में शादी कर ली थी। गुरप्रीत ने बताया कि वह अपनी शादी को कोर्ट में रजिस्टर्ड करवाना चाहते थे। बुधवार को उनकी वकील सुखविंदर कौर ने उन्हें बताया कि शादी के लिए कोर्ट की तरफ से उनको 24 नवंबर की तारीख दी गई है। इसके बाद वह बुधवार को एक ऑटो में बैठकर नयागांव में अपने कमरे पर जा रहे थे। तभी तीन अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया और इनमें से दो ने उसकी पत्नी को अपने कब्जे में ले लिया और तीसरे व्यक्ति ने मेरे साथ मारपीट की। जब मैंने शोर मचाया तो वहां भीड़ जमा हो गई। तभी तीनों हमलावर मेरी पत्नी को अगवा करके एक काले रंग की कार में फरार हो गए।
पुलिस ने गुरप्रीत सिंह के बयान पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच चल रही है। थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले में छानबीन कर रही है और आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें