फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने बाद खुलासा : पहले बच्चों को गायब किया, फिर मां की हत्या कर फेंक दिया शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली/कुराली। दो महीने पहले कुराली स्थित नेशनल हाईवे के पास गांव गोसलां में तालाब के पास प्लास्टिक के थैले में मिला शव बिहार के पूर्णिया जिले की रहने वाली संजना देवी का था। पुलिस ने एक हत्यारोपी नितीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी पंकज की तलाश है। दोनों महिला के परिचित हैं। आरोपियों ने पहले उसके बच्चों को गायब किया, बाद में उसकी हत्या कर दी। वह उससे पीछा छुड़ाना चाहते थे।
विज्ञापन

एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि मोबाइल फोन, डिजिटल डाटा व वैैैज्ञानिक तरीकों से केस को सुलझाया गया। कुराली पुलिस को 21 अगस्त को प्लास्टिक के थैले में महिला का शव मिला था। राहगीर ने बदबू आने पर सूचना दी थी। थैले में बंद महिला के हाथ पैर बंधे हुए थे। डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ को केस सुलझाने का जिम्मा सौंपा गया। उन्होंने कई टीमें गठित कीं। जांच में पता चला कि महिला का पति सुबोध शर्मा है। वह बिहार में रहता है। इस पर बिहार पुलिस का सहयोग मांगा गया। पता चला कि महिला फरवरी से बिहार से लापता थी। फोन डाटा की पड़ताल में सामने आया कि वह बिहार निवासी पंकज कुमार के संपर्क में थी। जांच में साफ हो गया कि महिला के पंकज से संबंध थे। 15 अगस्त तक पंकज ने अपने चचेरे भाई नितीश के साथ उसे मोहाली फेज एक बड़माजरा व बलौंगी में किराए पर रखा था।
पहले बच्चों का महिला से किया जुदा
आरोपी नितीश ने बताया कि वह और पंकज फरवरी 2021 में बहला फुसलाकर उसे पंजाब ले आए थे। अब वह महिला और उसके बच्चों से पीछा छुड़ाना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने उसे अपने रास्ते से हटाने की साजिश रची। पहले महिला के बड़े बेटे सोनू (9) को हॉस्टल भेजने के बहाने कहीं छोड़ आए। फिर 15 अगस्त को किराए के कमरे से महिला के छह साल के बेटे सुमन को किसी दूसरी जगह छोड़ दिया।
विज्ञापन

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
महिला के बच्चों को अलग करने के बाद वह उसके साथ पूरी तरह सहानुभूति दिखाते रहे। इसके बाद पंकज महिला को बड़माजरा वाले कमरे पर ले आया। यह नीतीश ने किराए पर लिया हुआ था। यहां पंकज ने महिला को नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद उन्होंने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसके शव को रस्सियों से बांधकर प्लास्टिक के थैले में पैक किया। अपना चेहरे अच्छी तरह से कवर शव को कुराली फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें