लांडरां। पंजाब सरकार द्वारा स्कूल खोलने पर लगाए प्रतिबंधों के कारण बच्चों के परिजनों में रोष है। वहीं, किसान जत्थेबंदियां भी इसे लेकर संघर्ष की राह पर आ गई हैं। गांव मोही के सरकारी सीनियर सेकेंडरी और एलिमेंट्री स्कूलों में पढ़ते बच्चों के परिजनों ने स्कूल के गेट के आगे नारेबाजी कर स्कूल खोलने की मांग की।
इस दौरान स्कूल खोलने पर लगाए प्रतिबंध के आदेशों की कापियां जलाई गईं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने देरी की वह सख्त एक्शन लेने लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर सरपंच तेजिंदर सिंह, अवतार सिंह, कुलदीप सिंह, कुलवीर सिंह, अमनदीप सिंह, जरनैल सिंह, सुरिंदर पाल सिंह, जसविंदर सिंह मौजूद थे।