फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राली पलटने से लगा जाम, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। बरवाला सड़क की हालत खस्ता होती जा रही है। इस ओर प्रशासनिक अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। सड़क पर पड़े बड़े-बड़े गड्ढ़ों के कारण यहां पर रोजाना हादसे हो रहे हैं। इन गड्ढ़ों में भूसे से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली पलट जाने के कारण सड़क पर कई घंटे जाम लगा रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बरवाला मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढ़े पड़ गए हैं। जहां आए दिन वाहन पलट जाते हैं। बारिश के कारण सड़क की हालत काफी बिगड़ गई है। गड्ढ़ों में बारिश का पानी खड़ा होने के कारण यहां से वाहन निकलने के कारण गड्ढ़े पहले से भी खतरनाक हो गए हैं। बरवाला मार्ग से काफी भूसे वाली ट्रैक्टर-ट्रालियां गुजरती हैं। जिनका संतुलन पहले ही बिगड़ा रहता है, लेकिन इन गड्ढ़ों में वाहनों के गिरने के कारण भूसे से भरी ट्रालियां पलट जाती हैं। पिछले दिनों में यह तीसरा हादसा है जबकि इन्हीं गड्ढ़ों में भूसे से भरे वाहन व अन्य वाहन पलट रहे हैं।
विज्ञापन

कैप्शन : बरवाला मार्ग पर पलटी भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्राली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें