फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जिले में बनेगा पंजाब का पहला लैंड बैंक, भविष्य में शहर में बढ़ेगा निवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में निवेशकों को लुभाकर लाने की कोशिश में प्रशासन ने शुरू किया प्रयास
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

मोहाली। शहर में निवेशकों को लुभाकर लाने का प्रयास प्रशासन ने शुरू किया है। इतना ही नहीं, यह पंजाब का पहला लैंड बैंक जिला होगा। इसके तहत निवेशकों की सुविधा के लिए प्रशासन ने पंचायतों और अन्य विभागों की उपलब्ध जमीन के आधार पर लैंड बैंक तैयार करना शुरू कर दिया है।

डीसी आशिका जैन ने बताया कि जिले में निवेश के लिए पर्याप्त जमीन का होना बड़ी बात है। इस समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन पंचायतों और अन्य विभागों के पास उपलब्ध खाली जमीन की सूची तैयार करने जा रहा है। एडीसी ग्रामीण सोनम चौधरी और जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अमनिंदर पाल सिंह चौहान ने बैठक कर जमीनों की सूची तैयार करने को कहा। इसमें अफसरों को हवाई अड्डे और हाईवे से दूरी के साथ ही भविष्य में बनने वाले हाईवे का विवरण भी दर्ज करने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि जिले में चार विकास ब्लॉक माजरी, मोहाली, खरड़ और डेराबस्सी के अलावा पटियाला के राजपुरा विकास ब्लॉक के साथ 27 गांव शामिल हैं। जिले में वार्षिक चकोते में 3800 एकड़ भू्मि है। लैंड बैंक की सूची तैयार कर विभिन्न रंगों से स्थलों को चिह्नित कर उनका डिजिटलीकरण भी किया जाएगा। इसका उपयोग भविष्य के निवेश के लिए एक डेटाबेस के रूप में किया जाएगा। इस दौरान उन जमीनों का ही लैंड बैंक बनाया जाएगा, जो मौजूदा लीज मनी से ज्यादा राजस्व पैदा कर सकें।
विज्ञापन


एडीसी (ग्रामीण विकास) सोनम चौधरी और जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अमनिंदर पाल सिंह चौहान ने डीसी को जिले को निवेशक-अनुकूल बनाने के लिए जल्द से जल्द पूरे विवरण के साथ एक प्रमाणित भूमि बैंक तैयार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें