फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठीचार्ज का विरोध : नाडा पुल पर फूंका सीएम का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। जल सप्लाई व सेनिटेशन विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की ओर से पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाडा पुल पर पुतला फूंका गया। यह प्रदर्शन शनिवार को बठिंडा मे पंजाब सरकार के मंत्री मनप्रीत बादल का विरोध करने पर विभाग के कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को विभाग के अस्थायी कर्मचारी बठिंडा मेें मनप्रीत बादल का विरोध कर रहे थे। यह कर्मचारी लंबे समय से मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। मंत्री के विरोध को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारी कर्मचारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में कई कर्मचारियों के बच्चे भी घायल हुए।
यूनियन के जिला प्रधान मेजर सिंह ने बताया कि जब तक सरकार मांगें नहीं मान लेती तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। सोमवार को विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ यूनियन की बैठक है। अगर बैठक बेनतीजा रहती है तो मंगलवार से पूरे प्रदेश में यह प्रदर्शन और तेज किया जाएगा। इस मौके पर देवेंद्र सिंह, बंटी, रवीप्रकाश, सभीप्रकाश, कुलविंदर, जंगशेर, छोटू, भूरा, रिंकू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें