फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल रैली निकालकर पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम ने लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाने के लिए साइकिल रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत फेज 3बी1 स्थित रोज गार्डन से रैली शुरू हुई। रैली को मेयर अमरजीत सिंह सिद्घू की ओर से हरी झंडी देकर रवाना किया गया।
विज्ञापन

मेयर जीती सिद्घू ने खुद भी साइकिल चला कर रैली में भाग लिया। इनके साथ सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सोमल और नगर निगम के कमिश्नर डॉ. कमल कुमार गर्ग भी मौजूद रहे। साइकिल रैली में दिल से साइकिल ग्रुप के संचालक ब्रिगेडियर एचपीएस बेदी की अगुवाई में डॉक्टर, वकील, अध्यापक, स्कूली बच्चे और शहर के पार्षदों व अन्य भी शामिल हुए।
रोज गार्डन से शुरू हुई साइकिल रैली सिटी पार्क सेक्टर 68 में संपन्न हुई। प्रोग्राम में प्लास्टिक के बुरे प्रभावों बारे जागरूक करते हुए कहा गया कि किसी भी तरह का प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस दौरान नगर निगम के सचिव जसविंदर सिंह ने स्वच्छता पर एक जागो भी पेश किया। इंदरजीत सिंह ने गिले और सूखे कूड़ों और हानिकारक कूड़ों को अलग अलग करने के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

पानी की महत्ता के बारे में किया जागरूक
एक्सईएन हरप्रीत सिंह ने पानी की महत्ता के बारे और पानी का दुरुपयोग न करने संबंधी जागरूक किया। समागम में सरघी कला केंद्र के संचालक संजीवन सिंह ने स्किट पेश की। अंत में नगर निगम मेयर जीती सिद्घू ने शहर निवासियों को संदेश देते हुए कहा कि शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम का सहयोग किया जाए। समागम में भंगड़ा कोच पीटर सोढी द्वारा तैयार किय गया भंगड़ा की पेशकारी भी दी गई। इसमें मेयर और पार्षदों ने भंगड़ा डाला। प्रोग्राम को सफल बनाने में निगम की हेल्थ शाखा और ब्रांच हेड डॉ. तमन्ना ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें