फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी कंसल्टेंट एसोसिएशन पहुंची गमाडा दफ्तर, सीए से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। प्रॉपर्टी कंसल्टेंट एसोसिएशन मोहाली के सदस्यों ने शुक्रवार को गमाडा के मुख्य प्रशासक बिपुल उज्जल कुमार से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने गमाडा के सीए को बताया कि उनकी ओर से लागू की गई नई पॉलिसी और साफ्टवेयर के कारण आम लोगों को जमीन और अन्य संपत्ति की खरीदो-फरोख्त और ट्रांसफर समेत अन्य कामों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे पहल के आधार पर हल किया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान हरप्रीत सिंह डडवाल ने बताया कि जो साफ्टवेयर बनाया गया है या तो उसकी खामियों को सुधारा जाना चाहिए या फिर इसे बंद कर देना चाहिए। इसके साथ ही गमाडा की ओर से जो तत्काल सेवा बंद कर दी गई है उसे तुरंत शुरू किया जाए। डडवाल ने कहा कि गमाडा की ओर से अपनाए गए नए साफ्टवेयर के कारण आम लोगों को अपनी जमीन जायदाद संबंधी एनओसी, ट्रांसफर और अन्य कार्यों के लिए समस्या आ रही है। इस सॉफ्टवेयर में जब तक एक अर्जी का निपटारा नहीं होता तब तक यह साफ्टवेयर अगली अर्जी स्वीकार नहीं करता।
इसके अलावा अगर कोई कर्मचारी डाक्यूमेंट अपलोड करने का प्रयास करता है तो सिस्टम पूरी तरह रूक जाता है। जिस कर्मचारी के फिंगर प्रिंट से यह सॉफ्टवेयर चलता है, अगर वह कर्मचारी छुट्टी पर हो तो पूरा काम ही रूक जाता है। इस कारण लोगों को काफी परेशानी होती है। इसलिए उनकी मांग है कि साफ्टवेयर ठीक किया जाए या इसे बदला जाए जिससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें