फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश पर्व : गुरुद्वारों में संगत नतमस्तक, लगाए लंगर

विज्ञापन
बाउली साहिब गुरुद्वारे में मोमबत्तियां जलाती संगत। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
मोहाली। श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व शुक्रवार को जीरकपुर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शहर के सभी प्रमुख गुरुद्वारों में सिख समाज व मुख्य संगत ने गुरु ग्रंथ साहिब और गुरु चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। गुरु पर्व पर विशेष दीवान सजाए गए और गुरुद्वारों और सोसाइटियों में लंगर लगाए गए।
विज्ञापन

जीरकपुर में नाभा साहिब, भुड्ढा साहिब, ढकौली के बाउली साहिब गुरुद्वारे के अलावा पीरमुच्छला, ढकोली, बलटाना के गुरुद्वारा साहिब में भी सुबह से देर रात तक संगत नतमस्तक हुई और लोगों ने गुरु की बाणी व कीर्तन का आंनद लिया। सुबह पांच से संगत ने माथा टेकना शुरू कर दिया और सुबह छह बजे से ही हजूरी कीर्तन जत्थे द्वारा कीर्तन शुरू किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब को विशेष फूलों से सजाया गया। पावन कीर्तन दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला चलता रहा। कीर्तन दरबार के साथ साथ अटूट लंगर भी बरताया गया। इस दौरान संगत ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सेवादारों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें