फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने खुद को बताया अविवाहित, जब पता चला कि दो बच्चे हैं तो हुआ झगड़ा, गला घोंट हत्या की

Thu, 25 Jun 2020 02:06 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (पंजाब)
विज्ञापन
मोहाली देहात एसपी रवजोत कौर ग्रेवाल और साथ में डीएसपी पाल सिंह व अन्य।
विज्ञापन

खरड़ सदर पुलिस खरड़ ने पिछले साल हुए एक महिला की हत्या के केस को सुलझा लिया है। मोहाली की एसपी देहात रवजोत कौर ग्रेवाल आईपीएस ने बताया कि थाना सदर ने पिछले साल गांव देसूमाजरा में हुई शरणजीत कौर की हत्या का मामला सुलझा कर कथित आरोपी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


रवजोत कौर ग्रेवाल ने बुधवार को डीएसपी खरड़ के दफ्तर में बताया कि गांव देसूमाजरा के गिद्घा कांप्लेक्स में पिछले साल शरणजीत कौर काम करती थी। वह गुरप्रीत सिंह के साथ रह रही थी और उसने गुरप्रीत सिंह को बताया था कि वह अविवाहित है। लेकिन गुरप्रीत सिंह को पता लग गया था कि शरणजीत कौर शादीशुदा है और उसके एक लड़का और एक लड़की भी है।

यह भी पढ़ें- अब हरियाणा में बनेंगी लिथियम बैटरी, जापानी कंपनी लगाएगी कारखाना, चीन को झटका
विज्ञापन


गुरप्रीत सिंह पहले ही शरणजीत कौर पर शक करता था कि उसके किसी से अवैध संबंध हैं। इसका पता चलने पर दोनों में झगड़ा हो गया और कथित आरोपी गुरप्रीत सिह ने शरणजीत कौर का गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी थी।

उस समय थाना सदर पुलिस खरड़ ने मृतका के पति परमजीत सिंह के बयान पर गुरप्रीत सिंह के खिलाफ कईं धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। तभी से गुरप्रीत सिंह फरार चल रहा था। एसएचओ इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कथित आरोपी गुरप्रीत सिंह को गांव संतेमाजरा के पास से गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे खरड़ अदालत में पेशकर पांच दिन का रिमांड ले लिया है। इस मौके पर डीएसपी खरड़ पाल सिंह, एएसआई जसवंत सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें