मोहाली। जिला पुलिस ने मोहाली और खरड़ में भारी मात्रा में शराब बरामद की है। जिसमें मोहाली के फेज-6 में शराब की चार हजार पेटियां पकड़ी गई हैं। हालांकि इस बारे में पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि इस बारे में रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा किया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर खरड़ में शराब की 30 पेटी पकड़ी गई हैं। हालांकि इन दोनों की मामलों में जिन गाड़ियों से शराब बरामद की गई है उनके चालक मौके से फरार हो गए हैं। थाना सिटी पुलिस ने इस संबंधी केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात पुलिस की ओर से नाका लगाया हुआ था। तभी पुलिस ने फेज-6 के पास एक गाड़ी रोकी गई। इसमें क्रेट में शराब रखी हुई थी। वहीं यह भी बताया जा रहा है इसके बाद पुलिस की टीम ने अंबाला में छापामारी की है। वहां भी काफी मात्रा में शराब पकड़ी गई है। वहीं दूसरी ओर खरड़ बस स्टैंड पर पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एक एक कार की चेकिंग करने के लिए उसे रोका गया तो इसका चालक उतर कर फरार हो गया। इस कार में से शराब की 30 पेटी बरामद हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।