फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में धुत्त उत्पात मचाने वाले युवकों से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के नशे में धुत्त उत्पात मचाने वाले युवकों से लोग परेशान
विज्ञापन

- जीरकपुर के सुरिंदरा एनक्लेव कॉलोनी निवासियों ने पुलिस थाने में दी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। स्थानीय वार्ड-26 की सुरिंदरा एनक्लेव कॉलोनी के निवासियों ने पुलिस पुलिस को शिकायत दी है कि वह उनकी कॉलोनी के एक मकान में रहने वाले युवकों के हुड़दंग से परेशान हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कॉलोनी में एक व्यक्ति ने कुछ लड़कों को अपने मकान में किराए पर रख हुआ है जो कि रात को नशे में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर कॉलोनी वासियों के साथ गालीगलौज और मारपीट करते हैं। इस मामले में लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस थाने के अधिकारियों को देकर ऐसे युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

सुरिंदरा एनक्लेव निवासी राजीव रॉय ने पुलिस को बताया कि कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपने मकान में किराए पर रखा हुआ है और उनकी कोई पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं करवाई है। यह लड़के रात के समय शराब के नशे में धुत्त होकर कॉलोनी वासियों के साथ गालीगलौज और मारपीट करते हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि 3 दिसंबर को वह अपने काम से घर लौट रहे थे और जैसे ही कॉलोनी में पहुंचे तो शराब के नशे में धुत्त किराएदार युवकों ने उनकी कार को रोककर खूब उत्पात मचाया। यह देखकर कर भारी संख्या में कॉलोनी वासी मौके पर पहुंचे और बीच बचाव के बाद मामले को शांत करवाया। पुलिस को दी शिकायत में राजीव रॉय ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस थाने के प्रभारी एसएचओ बराड़ ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें