फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.20 करोड़ से सुधरेगी इंडस्ट्रियल एरिया की खस्ताहाल हुई सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8ए और 8बी की खस्ताहाल चल रही सड़कों की हालत जल्द ही बदल जाएगी। इसके बाद जहां लोगों का सफर आसान होगा, वहीं, आए दिन होने वाले सड़क हादसों पर भी नकेल कसी जाएगी। इलाके में 3 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से सड़कों पर प्रीमिक्स डालने का काम शुरू हो चुका है। इस मौके पर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पूरा काम तय समय में किया जाएगा और सड़क बनाने में मैटीरियल की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को साफ किया है कि वह खुद फील्ड में जाकर मैटीरियल चेक करें। किसी तरह की कोई शिकायत आती है तो पहल के आधार पर निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक इंडस्ट्रियल एरिया की हालत काफी खराब थी। सड़कें टूटी हुई थीं, पार्कों की कोई सुध नहीं ले रहा था। जिससे अकसर कारोबारी परेशान रहते थे। इसी बीच कुछ समय पहले इलाके को नगर निगम ने पीएसआईसी से टेकओवर किया था। इसके बाद से इस पर काम शुरू हुआ है। मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने कहा कि मोहाली औद्योगिक क्षेत्र फेज 8ए और 8बी में 3 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से सभी सड़कों पर प्रीमिक्स लगाने का काम कुछ ही दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम के औद्योगिक क्षेत्र से राजस्व का एक बड़ा साधन था, लेकिन यह क्षेत्र पीएसआईईसी के अधीन था, इसलिए यहां विकास कार्य नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि अब यह क्षेत्र मोहाली नगर निगम के अधीन है। इसलिए क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जाएगा। इसके तहत सड़कों पर प्रीमिक्स डालने का काम शुरू कर दिया गया है और बाकी का काम जोरों पर है। इस मौके पर मोहाली इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने नगर निगम की टीम से औद्योगिक क्षेत्र से काफी उम्मीदे हैं। उन्हें विश्वास है कि मेयर जीती सिद्धू भी जल्द यह काम पूरा करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के उद्योगपति संजीव कुमार, समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें