फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवरेज का पानी ओवरफ्लो होने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पीरमुछल्ला में हॉलीवुड हाइट्स-2 सोसायटी के निवासियों ने सोसायटी को जाने वाली सड़क पर सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या के विरोध में प्रदर्शन किया। नगर काउंसिल के ध्यान न देने के कारण से वहां रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि पहले थोड़ी-सी बारिश से सीवरेज ओवरफ्लो हो जाता था लेकिन अब तो बिना बारिश के भी सीवरेज ओवरफ्लो हो रहा है। इस कारण गंदा पानी सड़क पर आ जाता है और एक छोटे से तालाब का रूप ले लेता है। इस कारण पैदल आने-जाने वाले लोगों के मुश्किल का सामना करना पड़ता है।
पीरमुछल्ला के हॉलीवुड हाइट्स-2 के सचिव जगमोहन सिंह और सोसायटी के अन्य निवासियों ने कहा कि पीरमुछल्ला में मौजूदा सड़क सीवरेज के ओवरफ्लो के कारण दिनोंदिन खराब होती जा रही है क्योंकि यहां हर समय सीवरेज ओवरफ्लो हो रहा है। दूसरा बरसाती मौसम शुरू होने के कारण स्थिति और भी खराब हो गई है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि यहां की सीवरेज लाइन में उनकी सोसायटी समेत कई अन्य सोसायटियों और कई अवैध रूप से बने वाहन धुलाई केंद्रों (वाशिंग सेंटर्स) का सारा गंदा पानी इसमें गिरता है लेकिन यहां सीवरेज लाइन की पाइप जरूरत से कई गुना छोटी है। जगमोहन सिंह ने कहा कि जब तक सीवरेज लाइन के पाइप का आकार नहीं बढ़ाया जाता, तब तक सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या जारी रहेगी। इतना ही नहीं, हर समय सीवरेज ओवरफ्लो होने से यहां मच्छर भी पनप रहे हैं और बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ गया है। उन्होंने कई बार नगर काउंसिल को समस्या के बारे में बताया था लेकिन आज तक कोई सुध लेने नहीं आया।
लोगों ने प्रशासन से सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या को जल्द ठीक करने की मांग की है। इस मौके पर डॉ. रुचिका मलिक, किरण गुप्ता, नीना शर्मा, संजीव शर्मा, सुभाष गोयल आदि उपस्थित थे।
क्या कहते हैं अधिकारी
मामला मेरे ध्यान में नहीं था। जल्द ही कर्मचारियों को भेजकर समस्या को ठीक करवाया जाएगा। कोशिश रहेगी कि भविष्य में ऐसी समस्या न आए। -मुकेश राय, एमई नगर काउंसिल, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें