फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाउंसर पर गोली चलाने के मामले में चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर । मंगलवार को होंडा एमेज कार में आए चार बदमाश दिनदहाड़े शिवा एनक्लेव में एक बाउंसर पर गोलियां चलाकर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में बाउंसर अभिषेक खैरवाल ने बताया कि वह शिवा एनक्लेव में रहता है। वह और बाउंसर का काम करता है लेकिन पिछले तीन-चार महीने से वह घर पर है। मंगलवार शाम करीब चार बजे एक्टिवा पर मार्केट से सामान लेने गया था। जाते समय उसने देखा कि एक ग्रे रंग की होंडा एमेज कार (नं. पीबी-15-5747) उनके घर के नजदीक घूम रही थी। जब वह सामान लेकर लौटा तो दो युवक कार से उतरकर उसके पास आए और बोले कि उन्होंने उसकी पत्नी निशा के खाते में 2700 रुपये डाले हैं। सन्नी अबोहर ने कहा कि यह पैसे अभिषेक देगा। इस पर अभिषेक ने कहा कि उसकी पत्नी का नाम निशा नहीं बल्कि शिवानी है और न ही हमने किसी से पैसे लिए हैं, न ही किसी के पैसे देने हैं। इसके बाद उनके बीच काफी बहस हुई तो हमलावरों ने कहा कि वह अभी सन्नी को बुलाकर ला रहे हैं। इसके बाद अभिषेक घर के सामने बने सोनी कंस्ट्रक्शन एंड बिल्डर के दफ्तर में घुस गया। तभी वह बदमाश वापस आए और उस पर फायर कर दिए। गनीमत यह रही कि दोनों फायर बिल्डर के दफ्तर के मेन दरवाजे में लगे और उसका बचाव हो गया। इसके बाद हमलावर पभात नाभा रोड पर पड़ती विक्टोरिया सिटी की ओर भाग गए।
हलके में हो रही वारदातों से लोग परेशान
वैसे तो इस समय पूरे पंजाब में हालात खराब चल रहे हैं लेकिन हलका डेराबस्सी कि बात करें तो पिछले 15 दिनों में एक के बाद एक कई ऐसी वरदातें हो गई हैं कि हलके के लोग सहमे हुए हैं। कुछ दिन पहले जीरकपुर में मेट्रो मॉल के सामने ग्लोबल बिजनेस पार्क में बदमाशों ने गन प्वाइंट पर स्कार्पियो गाड़ी छीन ली थी। वहीं डेरा बस्सी में एक प्रॉपर्टी डीलर से एक करोड़ रुपये लूट लिए थे। एरोसिटी रोड पर युवती से गन प्वाइंट पर एक्टिवा छीन ली। वहीं दो दिन पहले मुबारिकपुर चौंकी इंचार्ज ने एक व्यक्ति को गोली मार दी थी। स्थानीय लोगों ने सरकार व पुलिस से ऐसी वारदातों को रोकने कीअपील की है ताकि वे बिना डर के बाहर निकल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें